हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश ‘ताउते’ से पू...

    ‘ताउते’ से पूरे गुजरात में भारी बारिश, सर्वाधिक 226 मिमी. नडियाद में, 13 लोगों की मौत

    Tauktae Cyclone

    आज पीएम लेंगे हालात का जायजा

    गांधीनगर (एजेंसी)। तूफान ताउ ते के असर से पिछले 24 घंटे में गुजरात के सभी 33 जिलों के सभी 251 तालुका में बरसात हुई है और इसमें सर्वाधिक 226 मिलीमीटर मध्यवर्ती खेड़ा जिले के नडियाद में दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे में राज्य के सभी तालुका में बरसात हुई है। 24 तालुका में 100 मिमी. या अधिक, 86 तालुका में 50 मिमी. या अधिक और 139 में 25 मिमी या अधिक बरसात हुई है।

    अत्यधिक वर्षा वाले अन्य स्थानों में गिर सोमनाथ जिले के गिर गढ़ड़ा (185 मिमी), उना (177), भावनगर जिले का भावनगर (164), खेड़ा जिले का महुधा (163), मातर (148), आनंद जिले का आनंद (159) और वलसाड का उमरगाम (152) शामिल हैं। ज्ञातव्य है कि 17 मई की रात गुजरात के तट से टकराने के बाद कल देर रात तक गुजरात में सक्रिय रहे इस तूफान के असर से 13 लोगों की मौत भी हुई है। इससे फसलों, घरों, सड़कों, बिजली के खंभों आदि को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने आज गुजरात आ रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।