हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मोदी के ‘दस स...

    मोदी के ‘दस सिर’ लगाकर आये तेदेपा सांसद

    TDP N Shiv Prasad

    वह पहले भी विष्णु, कृष्ण, शिखंडी, लोक कथा वाचक आदि बनकर संसद में आते रहे हैं | TDP N Shiv Prasad

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अपने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करने वाले तेलुगुदेशम् पार्टी (TDP N Shiv Prasad) के सांसद एन. शिव प्रसाद आज संसद भवन परिसर में ‘दशानन’ बनकर आये और उनके सभी मुखौटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलग-अलग तस्वीरें थीं जिसे देखकर वहाँ खड़े लोग चौंक गए। गुरुवार सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रसाद दशानन बनकर आये थे।

    उन्होंने जो मुखौटा लगा रखा था उसमें नौ सिर थे और हर सिर पर श्री मोदी की ही तस्वीर थी तथा दसवाँ स्वयं उनका चेहरा था। उन्होंने गले पर पार्टी का पीला पट्टा डाल रखा था। उन्हें इस अजीबो-गरीब वेश-भूषा में देखकर उनकी तस्वीर तथा फुटेज लेने के लिए वहाँ मीडियाकर्मियों की भीड़ जुट गई। आँध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा राज्य के लिए अन्य माँगों को लेकर तेदेपा सांसद कई दिनों से संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिनेता से नेता बने शिव प्रसाद हर दिन नये अंदाज में अलग-अलग रूपों में आते हैं। वह पहले भी विष्णु, कृष्ण, शिखंडी, लोक कथा वाचक आदि बनकर संसद में आते रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।