हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    Self-defense techniques: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के व्यवहारिक गुर

    Hanumangarh News
    Self-defense techniques: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के व्यवहारिक गुर

    आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन

    Self-defense techniques: हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को प्राचार्य प्रो. रामपाल अहरोदिया की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य महिला नीति-2021, महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आत्मरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस विभाग से आत्मरक्षा प्रशिक्षक इन्द्रा सहारण व कविता ने महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को सशक्त बनाने व उन्हें संभावित खतरों से निपटने के लिए तैयार करने के मकसद से आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यवहारिक गुर सिखाए। उन्हें न केवल शारीरिक तकनीकों से अवगत कराया गया बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सतर्क रहने व आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। Hanumangarh News

    प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आत्मरक्षा संबंधी तकनीकी सिखाई गई जिनका उपयोग वे छेड़छाड़ या शारीरिक हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए कर सकती हैं। इसमें त्वरित प्रतिक्रिया, पकड़ से छुड़ाने के तरीके और प्रभावी बचाव के दांव-पेच शामिल थे। इसके साथ ही छात्राओं को राज कॉप एप के बारे में जानकारी दी गई जो राजस्थान पुलिस की ओर से उपलब्ध करवाई गई एक उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन है।

    आपातकालीन स्थिति में महिलाएं इस एप के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। प्रशिक्षकों ने कहा कि छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि साहस व सुझबूझ से उनका सामना करना चाहिए। मंच संचालन सहायक आचार्य किरण ढील ने किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य महिला नीति तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी भागवन्ती, मनदीप कौर, कृति गोयल, ममता सहित अन्य सहायक आचार्य मौजूद रहे। Hanumangarh News