हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिक्षक विष्णु...

    शिक्षक विष्णु गुप्ता इन्सां को डिप्टी सीएम ने शिक्षक सम्मान से नवाजा

    Noida News
    Noida News: शिक्षक विष्णु गुप्ता इन्सां को डिप्टी सीएम ने शिक्षक सम्मान से नवाजा

    शिक्षा की ज्योत से सैकड़ों मासूमों का जीवन रोशन करने वाले शिक्षक विष्णु गुप्ता हुए सम्मानित | Noida News

    • फरिश्ता बनकर जरूरत मंद मासूमों को शिक्षा के पंख लगा रहे विष्णु सर को मिला शिक्षक सम्मान | Noida News

    नोएडा (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Vishnu Gupta Insan: अपने लिए तो अभी जीते है, पशु भी जीते है। लेकिन खास वो हैं जो दूसरों के लिए जीते है। पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए जरूरत मंद बच्चों के सपनों को शिक्षा के पंख लगाने वाले युवा शिक्षक विष्णु गुप्ता इन्सां को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिक्षक सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया। और मासूमों को निशुल्क शिक्षा देने के उनके सराहनीय कार्य की खुले मन से तारीफ भी की। न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में बच्चो को शिक्षा देने के अलावा बाकी समय में शिक्षा की अलख जगाने के लिए विष्णु गुप्ता इंसा झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले जरूरत परिवारों के मासूम बच्चों के बीच पार्कों में देते है। Noida News

    जहां अतिजरूरतमंद परिवारों के बच्चो को पढ़ाने और शिक्षा की ओर उन बच्चो का ध्यान आकर्षित करने के लिए नित नए तरीके से उन्हें मोटिवेट करते। और उनकी हर संभव मदद करते है। और उनके कोमल मन के अंदर शिक्षा की ज्योत जगाने का कार्य कर रहे है। न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में बतौर शिक्षक कार्य करने वाले विष्णु गुप्ता इंसा ने अब तक दर्जनों से अधिक मासूमों बच्चों को फूट पाथ, पार्कों में निशुल शिक्षा देते हुए उन्हे शिक्षा का महत्व बताया और उन्हें उनके आसपास के स्कूलों में एडमिशन कराया जा रहा है। फिलहाल भी उनकी निशुल्क क्लास में सैकड़ों बच्चे शिक्षा ले रहे है। यह कार्य उनके जरिए लगातार किया जा रहा है। जरूरत मंद बच्चों को वह कई स्थानों पर,फूट पाथ, पार्कों आदि स्थानों में अपनी व्यवस्था के साथ निशुल्क शिक्षा देने का कार्य बखूबी कर रहे है।जिसकी प्रशंसा आसपास के लोग भी करते है।

    स्कूल में शैक्षणिक कार्य के दौरान उनके सरल व्यवहार और अन्य निशुल्क सामाजिक कार्यों के करने के चलते उन्हे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जरिए सम्मानित किया गया है।यह शिक्षक सम्मान उन्हे उनकी विशेष उपलब्धियों के कारण मिला है। खास बात यह है की शिक्षक विष्णु गुप्ता इंसा अपना सारा समय जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पढ़ाने और उनके जीवन स्तर को संवारने में लगा रहे है। बिना किसी की आर्थिक मदद के वह ये सब कार्य अपनी नेक कमाई से करते है। उन्हे देश के मासूमों को शिक्षा के पंख लगाने का जूनून है। उनके इस कार्य की चाहूं ओर चर्चा है और उनके इस कार्य की प्रशंसा कर रहे है। Noida News

    यह भी पढ़ें:– Expressway In Bihar: बिहार के इन शहरों की बदल जाएगी किस्मत, 2 लेन सड़कों को फोरलेन में बदलने की तैयारी, पढ़ें लिस्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here