हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिक्षकों, छात...

    शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने मिलकर चांसलर का मनाया बर्थडे

    Firozabad News
    शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने मिलकर चांसलर का मनाया बर्थडे

    संस्था द्वारा पौधारोपण भी किया गया

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। एसीएमटी कॉलेज तथा माइंड पावर स्कूल में संस्थान का फाउंडर डे मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा माइंड पावर यूनिवर्सिटी नैनीताल, उत्तराखंड के चांसलर योगेश यादव का जन्मदिन भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जन्म दिन पर केक काटकर उनको बधाई दी गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं शिवा पर्यावरण एवं महिला उत्थान सेवा समिति द्वारा पौधारोपण (Tree Plantation) कार्यक्रम भी रखा, जिसमें विभिन्न पौधों को योगेश यादव के साथ मिलकर संस्था के पदाधिकारी ने रोपित किए। इस मौके पर सुरेश कुमार, विकास यादव, रमन कुमार के अलावा संस्था के सचिव डॉ राम प्रकाश गुप्ता, कल्पतरु जीवन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। Firozabad News

    बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here