हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल IND vs NZ CT ...

    IND vs NZ CT 2025 Final: टीम इंडिया की हो गई बल्ले-बल्ले, जीती चैंपियस ट्रॉफी, दुनिया देखती रह गई

    IND vs NZ CT 2025 Final
    IND vs NZ CT 2025 Final: टीम इंडिया की हो गई बल्ले-बल्ले, जीती चैंपियस ट्रॉफी, दुनिया देखती रह गई

    IND vs NZ CT 2025 Final: दुबई  भारतीय टीम ने तीसरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीता है। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ये उपलब्धि हासिल की।

    चैंपियंस ट्रॉफी भारत न्यूजीलैंड स्कोर बोर्ड दो अंतिम दुबई…भारत बल्लेबाजी..

    बल्लेबाज………………………………………………रन
    रोहित शर्मा स्टंप लेथम बोल्ड रविंद्र……………..76
    शुभमन गिल कैच फिलिप्स बोल्ड सैंटनर……….31
    विराट कोहली पगबाधा ब्रेसवेल……………………01
    श्रेयस अय्यर कैच रविंद्र बोल्ड सैंटनर……………48
    अक्षर पटेल कैच ओरूर्क बोल्ड ब्रेसवेल………..29
    के एल राहुल नाबाद…………………………………34
    हार्दिक पंड्या कैच आउट जेमीसन………………18
    रवींद्र जडेजा नाबाद…………………………………09
    अतिरिक्त…………………………..आठ रन
    कुल 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन
    विकेट पतन: 1-105, 2-106, 3-122, 4-183, 5-203, 6-241
    न्यूजीलैंड गेंदबाजी..
    गेंदबाज……………..ओवर..मेडन..रन..विकेट
    काइल जेमीसन………5……..0……24…..1
    विलियम ओरूर्क…….7 ……0…….56….0
    नेथन स्मिथ………..

    इससे पहले मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया।

    आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विल यंग और रचिन रविंद्र की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने विल यंग (15) को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 11वें ओवर में कुलदीप यादव ने रचिन रविंद्र (37) को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने केन विलियमसन के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने केन विलियमसन (16) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। 24वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने टॉम लेथम (14) को पगबाधा आउट कर भारत के लिये चौथा विकेट झटका।

    ग्लेन फिलिप्स ने डैरिल मिचेल का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वरूण चक्रवर्ती ने 38वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (34) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली। सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुये। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here