हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Haryana News: हरियाणा के इस जिले की हो गई मौज, अब मिलेगी ये सुविधा, जानिये

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के इस जिले की हो गई मौज, अब मिलेगी ये सुविधा, जानिये

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: टीबी बीमारी की रोकथाम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार सर्वे तो किया जा ही रहा है और इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले में अब टीबी सम्भावित मरीज 30 जगह जाँच करवा सकेगे। जिले में 12 पीएचसी पर अब टीबी जाँच की सुविधा मिलने जा रही है। इनमे से कुछ जगहों पर ये जाँच शुरू हो गयी है। Haryana News

    वहीँ कुछ पर अगले कुछ दिनों में जाँच शुरू हो जाएगी। बता दे कि इससे पहले जिले में 18 जगह टीबी की जाँच होती थी जिनमे जिला नागरिक अस्पताल के अलावा, पुराना अस्पताल और सी.एच.सी और पी.एच.सी शामिल थे। नये जाँच केन्द्रों के शामिल होने के बाद अब जिले में कुल 30 जाँच केंद्र हो गये है। Haryana News

    टीबी के हाई रिस्क एरिया में टीमें जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक कर रही हैं। टीमें स्लम बस्ती, झुग्गी-झोपड़ी सहित उन क्षेत्रों में जा रही है, जहां पहले टीबी के मरीज मिल चुके हैं, वहां का दौरा कर लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में बताया जा रहा है। टीमें टीबी बीमारी से के लक्षण के बारे में भी लोगों को जानकारी दे रही हैं। अब तक 32 हजार 954 लोगों की स्क्रीनिंग की गई हैं। वहीं करीब 300 लोगों के एक्स-रे लिए गए हैं। जिले में कुछ नये केस सामने आए हैं। वर्तमान में 790 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीँ जिले में कुल 2000 केस टीबी के आये हैं। जिनमे से काफी का इलाज पूरा हो चूका है मरीजों को खुराक के लिए आर्थिक सहायता भी विभाग की तरफ से दी जा रही है।

    सिविल सर्जन डा.रेनू चावला ने बताया कि टीबी को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे चल रहा है। पहले 18 जाँच केन्द्रों पर जाँच होती थी।” इनकी संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। आगामी कुछ दिनों पर सभी नये जाँच केन्द्रों टीबी कीं जाँच शुरू हो जाएगी। इससे मरीजो को आसानी होगी और वे अपने निकटतम जाँच केंद्र पर जाकर जाँच करवा सकेगे। अब तक करीब 33 हजार मरीजों की जाँच हो चुकी हैं। सर्वे मार्च माह तक चलेगा।

    टीबी के लक्षण | Haryana News

    • लगातार खांसी होना।
    • बुखार होना।
    • सीने में दर्द होना।
    • खांसी के साथ खून आना
    • थकान व कमजोरी होना
    • वजन कम होना
    • बुखार के साथ रात को पसीना आना
    • भूख में कम लगना
    • सांस लेने में तकलीफ होना

    पहले बने टीबी जांच केंद्र

    • ब्लाक सी.एच.सी/पी.एच.सी

    1. कैथल पुराना अस्पताल कैथल
    2. कैथल यूपीएचसी शक्ति नगर3. कैथल नागरिक अस्पताल कैथल
    4. पूंडरी सी.एच.सी पूंडरी
    5. पूंडरी पी.एच.सी हाबडी
    6. पूंडरी पी.एच.सी पाई
    7. सीवन सी.एच.सी सीवन
    8. सीवन पी.एच.सी क्योडक
    9. सीवन पी.एच.सी पाडला
    10. गुहला पी.एच.सी कांगथली
    11. गुहला पी.एच.सी खरका
    12. गुहला सी.एच.सी गुहला
    13. कलायत सी.एच.सी कलायत
    14. कलायत पी.एच.सी बालू
    15. कौल पी.एच.सी कौल
    16. कौल पी.एच.सी ढांड
    17. राजौंद पी.एच.सी करोड़ा
    18. राजौंद सी.एच.सी राजौंद

    नये बने टीबी जाँच केंद्र | Haryana News

    • ब्लाक सी.एच.सी/पी.एच.सी

    1. कैथल यूपीएचसी पटेल नगर
    2.पूंडरी पी.एच.सी मुंदरी
    3. गुहला पी.एच.सी भागल
    4. गुहला पी.एच.सी अगौंध
    5. कलायत पी.एच.सी देबवन
    6. कलायत पी.एच.सी बाता
    7. कलायत पी.एच.सी सजूमा
    8. कौल पी.एच.सी रसीना
    9. कौल पी.एच.सी टीक
    10. कौल पी.एच.सी फरल
    11. राजौंद पी.एच.सी किठाना
    12. राजौंद पी.एच.सी जाखोली

    यह भी पढ़ें:– Khizrabad News: अवैध खनन में संलिप्त 324 वाहनों को किया जब्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here