हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तहसीलदार व को...

    तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं

    Kairana
    Kairana तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं

    कैराना। थाना समाधान दिवस में तहसीलदार अर्जुन चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने जनसमस्याएं सुनी। शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार अर्जुन चौहान ने की। इस दौरान राजस्व मामलों से सम्बंधित 04 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का ही मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। तहसीलदार ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।