हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Telangana Sta...

    Telangana State Formation Day: ”तेलंगाना का गठन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय”

    Telangana News
    Telangana State Formation Day: ''तेलंगाना का गठन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय''

    राजभवन में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

    Telangana State Formation Day: रांची, झारखंड। राजभवन परिसर में सोमवार को तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में झारखंड में निवास करने वाले तेलंगाना मूल के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत राजभवन में देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवसों को मनाया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और पारस्परिक समझ को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। Telangana News

    राज्यपाल गंगवार ने कहा कि तेलंगाना राज्य का गठन भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह राज्य जनभावनाओं, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक है। तेलंगाना ने अल्पकाल में कृषि, उद्योग, शिक्षा तथा विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

    प्रदेश ने भारत की बहुरंगी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध किया

    तेलंगाना की सांस्कृतिक समृद्धि की चर्चा करते हुए उन्होंने बथुकम्मा और बोनालू जैसे पारंपरिक त्योहारों, चारमीनार और रामप्पा मंदिर जैसी धरोहरों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विविध संस्कृति वाले इस प्रदेश ने भारत की बहुरंगी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध किया है।

    झारखंड में रह रहे तेलंगाना मूल के नागरिकों की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी एकता और विविधता में निहित है। उन्होंने नागरिकों से कर्तव्यपरायणता, समर्पण और सेवा भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। समारोह में स्वागत भाषण देते हुए राजभवन सचिवालय के अपर सचिव श्री ए.के. सत्यजीत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को समझने और अपनाने का अवसर मिलता है। तेलंगाना मूल के नागरिकों ने भी अपनी भाषाई, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को साझा करते हुए राजभवन की इस पहल हेतु कृतज्ञता प्रकट की। Telangana News

    Raigarh Killa excavation: रायगढ़ किले की खुदाई चल रही थी, तभी अचानक कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर सभी दंग …