हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Temperature drop: जयपुर के रेनवाल में पारा पहुंचा माइनस डेढ़ डिग्री

    Temperature, Drop Rajasthan

    हाड़कंपा देने वाली ठंड से आमजन बेहाल | Temperature drop

    Edited By Vijay Sharma

    जयपुर (एजेंसी)। हाड़कंपा देने वाली ठंड से आमजन बेहाल है। राजस्थान के कई जिलों में तामपान गिरने (Temperature drop) से आमजन को घरों में दुबक ने पर मजबूर कर दिया है। राजधानी जयपुर में शीतलहर के असर से रेनवाल कस्बे में कड़ाके की ठंड से बीती रात पारा माइनस डेढ़ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे यहां खेतों, गाडिय़ों आदि पर बर्फ की चादर नजर आने लगी। खेतों में जहां भी नजर पड़ी सभी जगह बर्फ जमी नजर आई। जगह-जगह लोग अलाव तपते हुए नजर आए। रेनवाल क्षेत्र के आसपास मुण्डली, करड, लक्ष्मीपुरा, हाथीपुरा, बलियावास, रणजीतपुरा, बागावास, मंगरा, नांदरी, प्रतापपुरा, मुंडियागढ़ सहित अनेक जगह खेतों में फसलों पर बर्फ की परतें जमी दिखाई दी।

    ठंडी हवाओं से ठिठुरी राजधानी | Temperature drop

    राजधानी जयपुर में शीतलहर के असर से गुरुवार को एक ही दिन में पारा सात डिग्री तक गिर गया। बुधवार को न्यूनतम पारा 13 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन गुरुवार को पारा 6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 95 फीसदी रहने से दिन के पारे में गिरावट आ गई। दूसरी ओर कलक्टर के स्कूलों में छुट्टी के आदेशों की अवहेलना भी हुई। आदेशों के बाद भी शहर में कई स्कूल खुले रहे। उधर, जयपुर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट का शेड्यूल सामान्य नहीं रहा। हैदराबाद की फ्लाइट ढाई घंटे लेट रही। उत्तर से आने वाली कई ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से पहुंची।

    • माउंट आबू में दूसरे दिन भी तापमान माइनस में रहा।
    • यहां शुक्रवार को तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज हुआ।
    • गुरुवार को तापमान माइनस 2.4 डिग्री था।
    • सीकर के फतेहपुर में भी बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 हुआ दर्ज हुआ।
    • श्रीगंगानगर के बीरमाना में भी सर्दी के तीखे तेवर जारी है।
    • हनुमानगढ़ के जाखड़ांवाली में भी खेतों में बर्फ की चादर नजर आई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।