हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश द्रास में पार...

    द्रास में पारा @-21.9 डिग्री सेल्सियस

    America Snow Storm

    कश्मीर घाटी, लद्दाख में शीत लहर का कहर जारी

    श्रीनगर (एजेंसी)। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी और लद्दाख में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है जबकि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट को छोड़कर कई स्थानों पर तापमान में मामूली सुधार हुआ है। गुलमर्ग में वीरवार को तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात के तापमान में मामूली सुधार दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के शून्य से नीचे 2़ 7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर स्थित गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान बना रहा जबकि गुरुवार को मामूली सुधार के साथ तापमान शून्य से 11.0 डिग्री नीचे रहा । इस मौसम में तापमान, सामान्य तापमान की तुलना में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

    मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में तापमान में सुधार देखा गया। यहां बीती रात तापमान शून्य से 11़ 6 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में भी तापमान वीरवार को शून्य से 7़ 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में बीती रात तापमान एक दिन पहले दर्ज शून्य से 13.1 डिग्री नीचे की तुलना में शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। साइबेरिया के बाद द्रास दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा स्थान बना रहा, जहां पर तापमान शून्य से 21.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here