हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में 44...

    दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

    Summer Tips

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में सोमवार को गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो सकता है। मौसम विभाग ने लू के साथ राजधानी में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका जतायी है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से एक डिग्री कम है। जबकि सुबह 8:30 बजे तक उमस 25 प्रतिशत थी। आईएमडी के अनुसार, यहां के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

    राजधानी में विभिन्न जगहों पर रविवार को तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। मुंगेशपुर में तापमान समान्य से सात डिग्री ऊपर 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे यह इलाका दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा था। इसी तरह पितमपुरा और नजफगढ़ में तापमान क्रमश: 46.6 और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here