हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बैंक से निकलत...

    बैंक से निकलते ही युवक से छीने 10 लाख रूपये

    Bhuna News
    सांकेतिक फोटो

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। कैथल में एक व्यक्ति पर दिनदिहाड़े हमला करके 10 लाख रूपये लूटने का बड़ा मामला सामने आया है। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आये थे। जैसे ही युवक रूपये लेकर बैंक से निकला तो 4 बदमाश रूपये छीनकर भाग गये। थाना शहर कैथल पुलिस ने आरोपी युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैथल जिले के हरसौला वासी सुनील ने बताया कि 16 मई को दोपहर 1 बजे वह अपने किसी निजी कार्य के लिये से पैसे निकलवाने अम्बाला रोड स्थित फेडरेल बैंक में गया हुआ था। Kaithal News

    उसने अपनी फर्म के अकाउंट से 10 रूपये निकल लिए। रूपये लेकर जैसे ही वह बाहर निकला तो गाँव प्यौदा वासी रणजीत, महाबीर, प्रदीप, राकेश ने उस पर हमला कर दिया और उससे रूपये छीनकर भाग गये। उसके साथ उसका एक दोस्त नरवल गढ़ वासी सुरेन्द्र भी था जिसको भी हमलावरों ने चोटे मारी। जाँच अधिकारी एएसआई सुरेन्द्र ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 10 लाख रूपये लुटने की शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– रोहतक में भाजपा ने नड्डा के रोड शो से किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here