हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    Operation Sindoor Live Updates: भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ा, पाक ने की ‘बर्बर’ गोलाबारी, 15 नागरिक मारे गए

    J&K Attack

    पुंछ और तंगधार में गोलाबारी से जनहानि

    Operation Sindoor Live Updates: जम्मू-कश्मीर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ और तंगधार क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी ने तबाही मचा दी। इस बर्बर हमले में कम से कम 15 नागरिकों की मृत्यु हो गई तथा 43 से अधिक लोग घायल हुए हैं। India-Pakistan Tensions

    रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने आधी रात के बाद से सीमावर्ती भारतीय गांवों को निशाना बनाते हुए मोर्टार और भारी तोपखाने का प्रयोग किया। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पुंछ जिला रहा, जबकि राजौरी, उरी, करनाह और तंगधार सेक्टरों में भी भारी क्षति की सूचना है। India-Pakistan Tensions

    Meerut: युवक को पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया ऐसा सलूक, जानकर चौंक जाएंगे!

    स्थानीय नागरिकों की व्यथा

    गोलाबारी की भयावहता का वर्णन करते हुए ढाकी गांव के निवासी खुर्शीद अहमद ने कहा, “हमें इस तरह की स्थिति की आशंका नहीं थी। रात के अंधेरे में अचानक बमबारी शुरू हो गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हम अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के पास शरण लेने को मजबूर हो गए।” मनकोट के निवासी सरदार नवनीत सिंह ने कहा, “पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य कार्रवाई का जवाब निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर दिया है। यह सरासर कायरता है। रात भर लगातार हम पर गोले बरसते रहे, जिसमें हमारे कई परिजन घायल हो गए और घरों को भारी नुकसान पहुंचा।”

    सरकारी प्रतिक्रिया और हालात

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने मनकोट, मेंढर, ठंडी कस्सी और पुंछ के सघन रिहायशी इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “निर्दोष और निहत्थे लोगों पर हमला करना युद्ध नहीं, बल्कि कायरता है।” गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें क्षतिग्रस्त मकान, धुएं से घिरे इलाके और मदद के लिए पुकारते घायल दिखाई दे रहे हैं। इन भयावह तस्वीरों ने देशभर में जनाक्रोश को जन्म दिया है। भारत की सेना ने फिलहाल संयम का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई को नियंत्रित रखा है, लेकिन सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। India-Pakistan Tensions

    Indian Army Action: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का आया बड़ा बयान!