हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Telangana&#82...

    Telangana’s Sangareddy Explosion : कैमिकल फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, कई जिंदा जले!

    Telangana News

    Telangana’s Sangareddy Explosion : संगारेड्डी। बुधवार को तेलंगाना में एक भयानक विस्फोट हो गया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वैसे आधिकारिक पुष्टि कम से कम चार लोगों की हुई है साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोट संगारेड्डी जिले के चंदुर गांव में होना बताया गया है। जोकि एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुआ था। इस घटना की समीक्षा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की है और अग्निशमन विभागाधिकारियों से बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। Telangana News

    आसपास खड़े लोग उछलकर पीछे जा गिरे | Telangana News

    हादसे के बारे में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि आग रिएक्टर के विस्फोट के कारण लगी। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों को उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार एक रिएक्टर में भयानक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भयानक था कि इसके प्रभाव से आसपास खड़े लोग उछलकर पीछे जा गिरे। दुर्घटना में 4 लोगों की मरने की पुष्टि की गई है, मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है तथा इस दुर्घटना में 10-15 अन्य लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बचाव राहत कार्य जारी है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने भी दुर्घटनास्थल से 4 शवों के बरामद होने की पुष्टि की है। Telangana News

    आग में जिन्दा जला एक परिवार, 7 की मौत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here