हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home सरसा Theft: बी-ब्ल...

    Theft: बी-ब्लॉक में चोरों का आतंक, 6 घरों में चोरी

    Rohtak News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: शहर के बी ब्लॉक क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात को जमकर आतंक मचाया और एक साथ आधा दर्जन मकानों में वारदात को अंजात देते हुए नकदी व आभूषण चुरा कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में गोविंद सैनी ने बताया कि रात को परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। Sirsa News

    देर रात को चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी से 3 जोड़ी चांदी की पाजेब व 17 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद कृष्ण चुघ के मकान से ढाई तोले सोने के आभूषण व 40 हजार रुपए की नकदी, दीपक खुराना के घर से 7 हजार रुपए की नकदी, ओमप्रकाश के घर से विवो का मोबाइल, अशोक कुमार के घर से 3 हजार रुपए की नकदी व पर्स तथा रोहित कुमार के घर से 10 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– पावटी कलां में तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा पानी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here