हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीआरपीएफ पर आ...

    सीआरपीएफ पर आतंकवादी हमला

    Terrorist attack on CRPF

    श्रीनगर l केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को आतंकवादियों (Terrorist attack on CRPF) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  (सीआरपीएफ) के सड़क किनारे बंकर पर हथगोला फेंका। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुबह साढ़े छह बजे फज्र (सुबह की नमाज) से कुछ ही समय पहले नूरबाग के समीप सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकवादियों ने हथगोला फेंका , लेकिन यह लक्ष्य से चूक गया और बंकर के बाहर इसका विस्फोट हुआ। विस्फोट से एक जवान की मौत हो गयी।घटना को अंजाम देने के बाद आतंकवादी भाग निकले। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।