हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान समिति कर रही ...

    समिति कर रही मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था

    Hanumangarh News

    जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा फायदा

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। एनजीओ ठंडी छांव सेवा समिति (Thandi Chhanv Sewa Samiti) के सदस्यों की ओर से पिछले कुछ समय से टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती होने वाली जरूरतमंद परिवारों की प्रसूताओं के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना करीब 200 से 250 मरीजों को दलिया, खिचड़ी, लंगर, दाल, ब्रेड आदि की सेवा दी जा रही है। Hanumangarh News

    सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोंद से निर्मित पिन्नी का भी वितरण किया जाता है। समिति के संस्थापक दीपक खन्ना ने बताया कि ठंडी छांव सेवा समिति 2009 से निरंतर सामाजिक कार्य करती आ रही है। समिति की ओर से जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड हेल्प का डेस्क खोला था। जो महिलाएं या बच्चे ट्रेन में गुमशुदा मिलते थे उनकी काउंसलिंग कर उनके परिजनों तक पहुंचाने का कार्य किया जाता था।

    महिलाओं को पौष्टिक आहार का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा

    तत्पश्चात समिति सदस्यों के संज्ञान में आया कि राजकीय जिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती होने वाली दूर-दराज की महिलाओं के लिए गर्म दलिया-खिचड़ी आदि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन उनके लिए पौष्टिक आहार की जरूरत थी। इस पर समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती होने वाली महिलाओं को पौष्टिक आहार का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

    इस पर समिति सदस्यों की ओर से पिछले करीब चार-पांच माह से जिला अस्पताल में जनसहयोग से नि:शुल्क लंगर सेवा संचालित की जा रही है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। इसी कड़ी में नववर्ष के आगमन पर दो जनवरी को लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सात्विक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। वह कोई भी मरीज खा सकेगा। Hanumangarh News

    Rajasthan Weather Update: शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बेहद सतर्क रहने की जरू…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here