हमसे जुड़े

Follow us

13.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राज्यपाल एवं ...

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति की अध्यक्षता में एसकेआरएयू का 21वां दीक्षांत समारोह!

    Bikaner News
    राज्यपाल एवं कुलाधिपति की अध्यक्षता में एसकेआरएयू का 21वां दीक्षांत समारोह!

    SKRAU Bikaner: बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का इक्कीसवां दीक्षांत समारोह सोमवार 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को विश्वविद्यालय के विद्या मंडप सभागार में आयोजित होने वाले 21वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे करेंगे। इस समारोह में 1480 विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक उपाधि प्रदान की जाएगी। Bikaner News

    कुलपति ने बताया कि समारोह के दीक्षांत अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव डॉ. मंगला राय होंगे। विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे।

    कार्यक्रम में स्व. रामनारायण चौधरी कृषि महाविद्यालय, मंडावा, झुंझुनू के महाविद्यालय भवन, छात्रावास भवन तथा विश्वविद्यालय के परिसर स्थित आपणो कृषि बाजार का लोकार्पण भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। किसानों के साथ संवाद करेंगे राज्यपाल : समारोह के पश्चात राज्यपाल हरिभाऊ बागडे यूएसआर ग्राम पेमासर में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल पेमासर में किसानों के साथ संवाद भी करेंगे। Bikaner News

    कुलपति ने बताया कि यूएसआर ग्राम के तहत पेमासर में विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न उत्पाद बनाना सिखाया गया है तथा इन सामानों के विपणन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कुल 1480 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि : दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के कुल 1480 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें कृषि संकाय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) के 1346, स्नातकोत्तर (पीजी) के 114 और विद्या वाचस्पति (पीएचडी) के 20 विद्यार्थी शामिल हैं।

    13 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व 02 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक : समारोह में राज्यपाल 13 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 02 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों में से स्नातक के 02, स्नातकोत्तर के 10 और विद्यावाचस्पति का 01 विद्यार्थी शामिल है। स्नातक और स्नातकोत्तर के 01-01 विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    डॉ मंगला राय को प्रदान की जाएगी डॉक्टर आॅफ साइंस (कृषि) की मानद उपाधि : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव डॉ मंगला राय को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा डॉक्टर आॅफ साइंस (कृषि) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। Bikaner News

    आमजन को भजनलाल सरकार ने दी अनेकों सौगातें! किसान हित के लिए प्रतिबद्ध!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here