हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खाने में जहर ...

    खाने में जहर देकर हत्या करने वाली फरार आरोपी महिला गिरफ्तार

    Ghaziabad News
    Ghaziabad: ससुर की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार हुई तो लगाया ये आरोप!

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। एसपी जय यादव ने बताया कि घटना के संबंध में 5 मार्च 2024 को छाजूसर निवासी छगनसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि ओमसिंह परिवार में रिश्ते में भाई लगता है। 25 फरवरी को खाना खाने के बाद उसकी मां, बेटा सुरेंद्र व पोता एवं भाई ओमसिंह सहित सात-आठ लोग बीमार हुए थे। सभी को रतनगढ़ अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उनके खाने में जहर की बात कही। इसके बाद सभी को बीकानेर रेफर किया। बीकानेर में इलाज के दौरान ओमसिंह की मौत हो गई। Jaipur News

    उसे परिवार के सदस्यों पर शक है कि दूध में जहर मिलाया गया है। रिपोर्ट पर थाना राजलदेसर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी यादव ने बताया कि घटना के वक्त से ही आरोपी महिला बबू कंवर फरार चल रही थी मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेशन शिकंजा के तहत एक विशेष टीम का गठन कर आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। Jaipur News

    Kirodi Lal Meena has Resigned : किरोड़ी लाल मीना के राजस्थान मंत्री पद से इस्तीफा देने से राजस्थान की…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here