हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तीन दिन बाद प...

    तीन दिन बाद पुलिस के हाथ लगी फरार किशोरी

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    बिरयानी खाने की चाह में महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुई थी फरार

    • मामले में महिला कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली कैराना में दर्ज हो चुका है मुकदमा | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। तीन दिन पूर्व पुलिस (Police) अभिरक्षा से फरार हुई अपह्रत किशोरी को आखिरकार पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी बिरयानी खाने की चाह में वन स्टॉप सेंटर से महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गई थी। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। Kairana News

    विगत 31 जुलाई 2023 को खादर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगो के विरुद्ध अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया था। विवेचक ने 30 अगस्त 2023 को अपह्रत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। सीआरपीसी-161 के बयान के पश्चात अपह्रत किशोरी को मुकदमें से सम्बंधित अग्रिम कार्यवाही हेतु गांव बनत ने स्थित वन स्टॉप सेंटर शामली में दाखिल किया गया। जहां पर विगत 03 सितंबर 2023 को अपह्रत किशोरी को कोतवाली कैराना पर तैनात महिला कांस्टेबल शिवानी चौधरी की सुपुर्दगी में दे दिया गया। Kairana News

    इसी दौरान अपह्रत किशोरी महिला पुलिसकर्मी शिवानी चौधरी की अभिरक्षा से फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी अपह्रत किशोरी का कोई सुराग नही लगा। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में महिला पुलिसकर्मी शिवानी चौधरी के विरुद्ध किशोर न्याय(बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम-2015 की धारा-75 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। फरार किशोरी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थी। मंगलवार देर शाम करीब सवा आठ बजे पुलिस टीम ने फरार किशोरी को कस्बे के खुरगान रोड बाईपास पुल के नीचे से बरामद कर लिया। Kairana News

    पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह वन स्टॉप सेंटर में सादा खाना खाकर ऊब गई थी। उसका मन बिरयानी खाने को कर रहा था। कोर्ट बंद होने के कारण उसके बयान भी नही हो पा रहे थे। वन स्टॉप सेंटर में उसे घबराहट भी महसूस हो रही थी, जिसके चलते उसने फरार होने का प्लान बनाया। उसने महिला कांस्टेबल शिवानी चौधरी से बाथरूम जाने को कहा, जिस पर वह उसे बाथरूम कराने बाहर की तरफ ले आई। इसी दौरान वह महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर दीवार के सहारे वहां से फरार हो गई। इसके बाद वह लोनी स्थित अपने मामू के यहां चली गई। वहां से कैराना वापिस आने पर पुलिस ने उसे देख लिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में तीसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here