हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवती को बहला...

    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है। विगत 15 फरवरी को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कैराना कोतवाली पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया था। मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी ताहिर निवासी मोहल्ला बेगमपुरा कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया गया टीकाकरण