हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी की हत्य...

    पत्नी की हत्या का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

    Hanumangarh News
    पत्नी की हत्या का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

    धारदार हथियार से गला काटकर की थी पत्नी की हत्या

    हनुमानगढ़। चारपाई पर सो रही पत्नी की धारदार हथियार से गले पर चोट मारकर हत्या करने के प्रकरण में जंक्शन थाना पुलिस ने आरोपी पति को मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्रथमदृष्टया आरोपी की ओर से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण घटना कारित करना सामने आया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को मोहनलाल पुत्र कश्मीरी लाल सोनी निवासी वार्ड 56, सुरेशिया, जंक्शन ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री एकता की शादी वर्ष 2011 में रमेश कुमार पुत्र छगन लाल सोनी निवासी घड़साना के साथ की थी। Hanumangarh News

    सोमवार तडक़े करीब 3-4 बजे रमेश कुमार ने उसकी पुत्री एकता की किसी धारदार हथियार से गले पर चोट मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार रिपोर्ट पर हत्या के आरोप में बीएनएस 2023 की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। घटना की सूचना सोमवार तडक़े करीब 5-6 बजे थाना पर प्राप्त हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए।

    घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर निरीक्षण करवाया गया। मृतका एकता के शव का टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की वारदात को अंजाम देने वाले मृतका एकता के पति रमेश कुमार पुत्र छगनलाल सोनी निवासी सुरेशिया को तफ्तीश व पूछताछ के बाद प्रकरण में गिरफ्तार किया। आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है। वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। Hanumangarh News

    देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here