टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Dial 112 Tohana News: थाना सदर टोहाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना सदर टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक शादी राम के अनुसार, 26 मार्च को सुबह करीब 4 बजे डायल 112 पर गांव खनौरा से एक महिला द्वारा घरेलू विवाद की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां महिला ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाए। Tohana News
पुलिस टीम द्वारा मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था, तभी आरोपी सतनाम सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी खनौरा मौके पर पहुंच गया। आरोपी ने हाथ में ईंट उठाकर पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान उसने सरकारी वाहन के शीशे को तोड़ दिया और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। Tohana News















