हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 2 लाख की फिरौ...

    2 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर

    Kaithal News
    Kaithal News: 2 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर

    आरोपी को पहले ही 50 हजार दे चुका था महंत | Kaithal News

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Crime News: बाबा लदाना मंदिर के महंत से 2 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चौकी संगतपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महंत की शिकायत अनुसार वह गांव बाबा लदाना स्थित डेरा में 2011 से मंहन्त हैं। पट्टी अफगान कैथल निवासी बलविन्द्र उर्फ काला का पिछले करीब 2 महीने से उसके पास आना जाना था। हाल ही में 15 दिन पहले एक विवादित जमीन का फैसला डेरे के पक्ष में आया था। जिसके कुछ दिनोें बाद उसके पास बलविन्द्र उर्फ काला का 2 लाख की फिरौती के लिए फोन आया और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। Kaithal News

    डर के मारे उसने आरोपी को 10 हजार रुपये नगद व 40 हजार का चैक दे दिया। उसके बाद 12 अप्रैल को आरोपी का बकाया पैसों के लिए फिर फोन आया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच चौकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एएसआई विक्रम की टीम द्वारा करते हुए आरोपी पट्टी अफगान कैथल निवासी बलविन्द्र उर्फ काला को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। उपरोक्त आरोपी को न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Weather Alert: भारी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here