हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 5 साल से फरार...

    5 साल से फरार चल रहे इनामी उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार

    Bhiwani News
    Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में उद्घोषित इनामी आरोपी।

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के सदर थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने 5 साल से फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। Bhiwani News

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी सोनू को अभियोग संख्या 865 दिनांक 5.11.2018 धारा 147, 148, 149, 459, 460, 396 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में दर्ज अभियोग में फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस: मान सरकार के दिशा निर्देशों से हो रही है मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी