हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेटे के साथ स...

    बेटे के साथ सुसाइड करने यमुना पर पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया

    Kairana News
    Kairana News: बेटे के साथ सुसाइड करने यमुना पर पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पति से विवाद के चलते एक महिला अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने सूझ-बूझ व समझदारी का परिचय देते हुए महिला व उसके बेटे को सकुशल बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। Kairana News

    मंगलवार को यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल बबलू सिंह ने एक महिला व बालक को परेशान स्थिति में यमुना नदी पर बने पुराने पुल की ओर जाते हुए देखा। इस पर पुलिसकर्मी ने महिला को रोककर यमुना नदी की ओर जाने की बाबत पूछताछ की, जिस पर महिला ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही। इस पर कांस्टेबल ने महिला को समझाते हुए चौकी में बैठाया तथा कोतवाली परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर मामले की सूचना दी। जहां से महिला कांस्टेबल मनीषा यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर पहुंची तथा आत्महत्या के इरादे से आई महिला की काउंसलिंग की। हेड कांस्टेबल बबलू सिंह ने बताया कि महिला शामली के मोहल्ला नानुपुरा मस्जिद वाली गली की रहने वाली है। Kairana News

    मंगलवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला अपने आठ वर्षीय बेटे सुमान के साथ आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। बाद में महिला के पति व अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया गया तथा महिला व उसके बेटे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, पुलिसकर्मी की सूझ-बूझ व समझदारी से एक महिला व उसके बेटे का जीवन बच गया। विदित रहे कि विगत 03 अक्टूबर को कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ में यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। नदी में कूदे सलमान के तीन बच्चों के शव आज तक बरामद नही हुए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम की ईडन हाइट्स सोसायटी में ठोस कचरा प्रबंधन की ओर बढ़ाया कदम