हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 9 सालों से 9 ...

    9 सालों से 9 मामलों में फरार आरोपी काबू

    Dhamtan Sahib News
    Dhamtan Sahib News: साल से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

    पुलिस ने आरोपी को काबू कर मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले किया गया

    धमतान साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Dhamtan Sahib News: धमतान चौकी में पुलिस का राज्य स्तरीय सहयोग देखने को मिला है। धमतान चौंकी की टीम ने मध्य प्रदेश पुलिस के 9 साल से फरार आरोपी को काबू करके मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। पकडा गया आरोपी वेद प्रकाश गांव धमतान साहिब का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी पर चोरी के 9 मामले दर्ज है। आरोपी की तलाश में भोपाल पुलिस की टीम 9 साल से प्रयास कर रही थी लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी थी। Dhamtan Sahib News

    ज्यों ही मामला चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे काबू कर लिया। धमतान चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश पुलिस से 9 साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ कर मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया है। Dhamtan Sahib News

    यह भी पढ़ें:– आपदा प्रबंधन के प्रति छात्रों को किया जागरूक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here