हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानी का बहाव ...

    पानी का बहाव तेज, आम जनमानस नदी-नहरों से रखें दूरी: एडीसी

    Sonipat News
    मुख्यमंत्री की विडियो कान्फ्रेंस के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज )। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने तीव्र बरसात से यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिïगत सोमवार को विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला उपायुक्तों की समीक्षात्मक बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में हर प्रकार के प्रबंधों पर चर्चा करते हुए उपायुक्तों को हर समय सावधान रहने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए सोनीपत की जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है। भविष्य में भी हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण हैं। Sonipat News

    मुख्यमंत्री की विडियो कान्फ्रेंस के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने कैंप कार्यालय में ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लगातार बरसात हो रही है और हथिनीकुंड बैराज से भी यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। इसलिए यमुना पर लगातार नजर रखी जाए। अभी बारिश की शुरुआत है। कुछ दिनों तक और बरसात होने की संभावना है। इसलिए हर प्रकार के पूर्ण बंदोबस्त रखते हुए लगातार स्थिति की समीक्षा करते रहें। सिंचाई विभाग के अधिकारीगण यमुना का दौरा करते रहें। उन्होंने उपमंडल अधिकारियों (ना.) को भी निर्देश दिए कि वे भी अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा करते हुए स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखें। Sonipat News

    अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। बारिश रूकने के तुरंत बाद जल निकासी की व्यवस्था करें। खेतों के साथ आबादी के क्षेत्रों में भी जल निकासी की पूर्ण व्यवस्था की जाए। आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी की पूर्ण व्यवस्था करें। बारिश के कारण लंबे समय तक जलभराव की समस्या नहीं रहनी चाहिए। तुरंत निकासी करवाई जाए। Sonipat News

    इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि तीव्र बरसात व यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिïगत किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) कार्यालय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0130-2221590 पर 24 घंटे हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यदि कहीं जलस्तर बढ़ता है अथवा जलभराव आदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो इस नंबर पर फोन करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। Sonipat News

    अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी के अनुसार यमुना में करीब तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। सोनीपत जिला में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यदि पानी और अधिक छोड़ा गया तो उसके लिए भी प्रबंध किये गये हैं। साथ ही उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे इन दिनों नदी-नहरों में नहाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव तेज है। इसलिए नदी-नहरों से दूरी बनाये रखें। उन्होंने जन सहयोग की अपील की। इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता चौधरी, एसई अशोक, एक्सईएन गुलशन कुमार, एक्सईएन पंकज सैनी आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए हुए उप-चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए सम्पन्न

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here