हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रशासन ने कण...

    प्रशासन ने कण्डेला में शुरू कराई तालाब के पानी की निकासी

    Kairana News
    Kairana News: प्रशासन ने कण्डेला में शुरू कराई तालाब के पानी की निकासी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ब्लॉक व राजस्व टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव कण्डेला में पहुंचकर तालाब के पानी की निकासी शुरू कराई। पूर्व में तालाब की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। शुक्रवार को एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव ब्लॉक व राजस्व टीम के साथ में गांव कण्डेला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब के पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू कराई। बताया गया है कि तालाब के पानी की निकासी के लिए जिला पंचायत परिषद के द्वारा नाले का निर्माण कराया गया है। Kairana News

    तालाब के पानी को सीधा नवनिर्मित नाले में डाला गया। इससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। विदित रहे कि पूर्व में तालाब की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है, जिसमें एक पक्ष ने कोतवाली कैराना पर अभियोग दर्ज कराया था। इस दौरान बीडीओ राहुल कुमार, हलका लेखपाल, अनुराग पंवार, ग्राम पंचायत सचिव राहुल पंवार आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि कण्डेला में तालाब की खुदाई कराई गई है, जिससे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का निवारण हुआ है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नायब सैनी जब से सीएम बने हैं, तब से उड़न खटोले पर है: विज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here