हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश नाथूसरी चौपटा...

    नाथूसरी चौपटा के बीमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इलाज की दरकार

    Sirsa News
    नाथूसरी चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

    नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। राजस्थान की सीमा से सटे ऐलनाबाद हल्के के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Nathusari Chopta Community Health center) में चिकित्सकों की कमी से करीब 50 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सा सेवाओं की कमी के चलते कोई दुर्घटना या गंभीर चोट का मामला हो तो मरीज को सिरसा रेफर करना पड़ता है। यहां के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रेफर केंद्र के नाम से पुकारने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चोपटा क्षेत्र का अस्पताल खुद बीमार है और इसको इलाज की दरकार है। Sirsa News

    गौरतलब है कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। चौपटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कला, रंधावा, डिंग, जमाल, कागदाना आते हैं और इन केंद्रों पर वर्तमान की सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने का दावा कर रही हैं, लेकिन इन स्वास्थ्य केंद्रो पर चिकित्सकों के साथ, फार्मासिस्ट, दंत चिकित्सक सहित कई पद रिक्त पड़े  हुए है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का यह दावा तहसील मुख्यालय पर दम तोड़ता नजर आ रहा है।

    चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में चिकित्सा अधिकारी का पद  रिक्त

    चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में चिकित्सा अधिकारी का पद  रिक्त  है। विडंबना की बात तो यह है कि सीएचसी व पीएचसी में फार्मासिस्ट की सभी पोस्ट खाली हैं। चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 चिकित्सक के पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां सिर्फ 5 चिकित्सक ही सेवाए दे रहे हैं, ऐसे में लोगों को सीएचसी व पीएचसी में कहां से बेहतर सुविधा मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न रोगों का उपचार कराने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों मरीज आते हैं।

    इस संबध में सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धांत कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि चौपटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कला, रंधावा, डिंग, जमाल, कागदाना आते हैं, इनमें 18 चिकत्सकों के पद स्वीकृत हैं लेकिन इस समय 5 चिकित्सक हैं।  सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कोई कठिनाई न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है। Sirsa News