किसान की हुंकार के सामने सत्ता का अहंकार नहीं चलता : प्रियंका

Priyanka

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को सही ठहराते हुए रविवार को कहा कि किसान देश का गौरव है और उनकी बात जरूर सुनी जानी चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चल रही किसान महापंचायत का समर्थन करते हुए कहा कि देश का किसान अपना हक मांगने की लड़ाई लड़ रहा है और किसी भी सरकार को उनकी हुंकार का जवाब अहंकार से नहीं देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है। मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत। गौरतलब है कि इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते किसानों का धरना जारी रहेगा और वे घर नहीं लौटेंगे।

सिर्फ मिशन यूपी नहीं अब देश को बचाना है, किसानों के ही नहीं अन्य मुद्दे भी उठाने हैं : टिकैत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।