हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Health News: खाली पेट भिगोए हुए छुहारे खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 बड़े फायदे

    Health News
    Health News: खाली पेट भिगोए हुए छुहारे खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 बड़े फायदे

    Benefits Of Eating Dried Dates On Empty Stomach: छुहारे खाने से हमारे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। सर्दियों में इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अधिक खाया जाता है। दरअसल, इसमें आयरन होने के साथ-साथ शरीर में गर्मी पैदा करने वाले कुछ तत्व भी होते हैं। इसमें कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी होते हैं जो हड्डियों व दिल की सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन अगर आप छुहारा पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे Health News

    Juice For Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए ये जूस है अमृत, डायबिटीज जल्द ही हो जाता है नॉर्मल

    Health News
    Health News

    छुहारा पानी में भिगोकर खाने से मिलते है फायदे

    बवासीर की बीमारी में फायदेमंद: बवासीर की बीमारी में पानी में छुहारा भिगोकर खाना फायदेमंद हो सकता है। छुहारा को जब आप पानी में भिगोकर रखते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। और साथ ही रफेज की तरह काम करता है। जब आप इसे खाते हैं तो ये मल में थोक जोड़ता है। इसके साथ ये पेट में पानी को भी बढ़ाता है जिससे बॉवल मूवमेंट तेज होता है व कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बवासीर की समस्या कम होती है।

    Hair Growth Tips: गंजे सिर पर तेजी से आएंगे बाल, बस आपको करना है ये काम…

    शरीर में आयरन को बढ़ाता है: अगर आप छुहारा को पानी में भिगोकर खाते हैं तो शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन देता है। जिसके कारण शरीर में होने वाली थकावट कम हो जाती है। साथ ही साथ काबोर्हाइड्रेट शरीर में तेजी से एनर्जी को बढ़ाता है। इस कारण हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा भिगोए हुए छुहारा खाने की सलाह देते हैं।

    दिल की बीमारी के लिए बहुत अच्छा: अगर आप दिल को अच्छा रखना चाहते हैं तो छुहारा आपके लिए अच्छा है। यह हार्ट अटैक व स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है। इसमें एंटीआॅक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक, एंटी इंफ्लेमेटरी व एंटी-एपोप्टोटिक होते हैं जो स्ट्रोक व हार्ट अटैक के जोखिम को कम करते हैं।

    हाजमा अच्छा रहता है: छुहारा पानी में भिगोकर खाएं और फिर इसका पानी पिये। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ा देगा, जिससे डाइजेशन तेज होता है व हाजमा सही रहता है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी तेज होती है व पेट की समस्याएं भी नहीं होती।

    अस्वीकरण : लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई हैं, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here