हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेतों में मिल...

    खेतों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका

    Rohtak News
    Rohtak News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

    जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Jind News: उचाना के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति के सिर में चोट के निशान हैं और रोड से 10 मीटर दूर खेत में बॉडी पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टि मामला मर्डर का नजर आ रहा है, क्योंकि मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। उचाना कलां से उचाना खुर्द के बीच रोड के साइड में खनू से लथपथ बॉडी देखी तो लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 व उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।

    मृतक के पास नहीं मिला कोई दस्तावेज | Jind News

    उचाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अलावा फोरेंसिक व क्राइम टीम भी जांच में जुट गई है। मृतक के पास अभी ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव की पहचान के लिए कई स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह कोई सामान्य एक्सीडेंट नहीं लग रहा। अगर किसी वाहन से टक्कर हुई होती तो मृतक के सिर के अलावा शरीर पर चोट के निशान मिलते। वहीं मृतक सड़क से करीब 10 मीटर दूर खेतों के अंदर पड़ा मिला है।

    इसलिए मर्डर और एक्सीडेंट के एंग्ल से मामले की जांच की जा रही है। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि व्यक्ति का मर्डर कहीं और किया हो और शव को यहां पर डाल दिया गया हो, क्योंकि मौके पर गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। सड़क पर किसी वाहन के एक्सीडेंट के कोई निशान नजर नहीं आ रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप्स में तस्वीरें साझा कर रही है। Jind News

    क्या कहते है एसएचओ

    एसएचओ कुलदीप ने बताया कि उचाना के खेतों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है उसको काफी चोटे लगी हुई है, जिसकी शिनाख्त की है रही है। सुबह 7 बजे सूचना मिली थी, ये हत्या का मामला लग रहा है लगभग 35 वर्ष उम्र लग रही है नाली में सिर था।

    यह भी पढ़ें:– Sirsa Road Accident: सिरसा में दड़बा कलां बस स्टैंड पर थार गाड़ी ने बाइक के मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत