हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी द न्यू हाइट्स...

    द न्यू हाइट्स एकेडमी में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Kairana News
    Kairana News: द न्यू हाइट्स एकेडमी में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को कस्बे के झाड़खेड़ी रोड़ पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 5 के लिए सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य तथा कक्षा 6 से 9 के लिए भाषण प्रतियोगिता रखी गई थी। सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हस्तशिल्प, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, चित्रकला और साधारण मॉडल निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता एवं टीम भावना का परिचय दिया। Kairana News

    भाषण प्रतियोगिता का विषय छात्रों के लिए समय प्रबंधन था, जिसका उद्देश्य छात्रों के वक्तृत्व कौशल को निखारना और समय के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिताएं चारों सदनों कैम्ब्रिज, हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड और प्रिंसटन की सक्रिय भागीदारी के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्राचार्य विवेक कुमार उपाध्याय, उप-प्राचार्या त्रिप्ती सिंह एवं वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षक संजय त्यागी द्वारा किया गया। सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में भी हार्वर्ड हाउस प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, ऑक्सफोर्ड ने दूसरा और कैम्ब्रिज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। Kairana News

    प्राचार्य विवेक कुमार उपाध्याय एवं उप-प्राचार्या त्रिप्ती सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। गतिविधि प्रभारी माफिया सैफी ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों प्रतियोगिताओं ने विद्यालय की समग्र विकास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Sirsa Road Accident: सिरसा में दड़बा कलां बस स्टैंड पर थार गाड़ी ने बाइक के मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत