हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गोली नहीं चली...

    गोली नहीं चली तो चाकू से युवक पर किया हमला

    knife

    गांव किलोई में हुई वारदात (Knife Attack)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना के अंतर्गत गांव किलोई खास में दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक ने पहले उन पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली और बाद में उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार

    पुलिस के अनुसार गांव किलोई खास निवासी रवि ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव के अड्डे पर ही उसकी बाईक रिपेयर की दुकान है। देर शाम जब तक दुकान पर काम कर रहा था, तभी गांव का ही भगत सिंह वहां आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। इसी दौरान झगडे का शोर सुनकर रवि का पिता व भाई नवीन वहां आए और बीच बचाव करने लगे, तभी भगत सिंह ने पिस्तौल निकाल कर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली और आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर व उसके भाई नवीन पर हमला कर घायल कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

    • ग्रामीणों ने गंभीर हालत में दोनों भाईयों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
    • सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
    • पुलिस ने रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
    •  पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी,
    •  उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
    • पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।