हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Sri Ganganaga...

    Sri Ganganagar: साहिल होटल में हरियाणा की युवती का जला शव मिला, आत्महत्या या हत्या, अभी रहस्य है बरकरार!

    Bihar Crime News
    Sanketik photo

    कमरे में आग लगे से मचा हड़कंप, दमकल ने आग बुझाई

    श्रीगंगानगर। स्थानीय रविंद्र पथ पर स्थित होटल साहिल (Sahil Hotel Sri Ganganagar) के एक कमरे में आज रात आग लगने से उसमें ठहरी हरियाणा की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव जली हालत में मिला है।यह युवती कल शनिवार को होटल में आकर ठहरी थी। उसके द्वारा होटल में रूम बुक करते समय दिए गए आईडी प्रूफ के मुताबिक उसकी पहचान सुमन (31) पत्नी गुरताजसिंह निवासी गगडपुर जिला कैथल, हरियाणा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। Sri Ganganagar News

    हासिल जानकारी के अनुसार आज रात लगभग 8 बजे होटल के कर्मचारियों ने थर्ड फ्लोर पर कमरा नंबर 308 से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाया। उनके द्वारा बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने दूसरी चाबी से खोला।अंदर आग लगी हुई थी। तुरंत ही दमकल को सूचना दी गई। दमकल केंद्र से फायर फाइटर दो फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर कोतवाली से एएसआई सोमदास भी दलबल सहित मौके पर आ गए। कमरे में बेड पर युवती जली हालत में मृत पड़ी थी। उसका हाथ और चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था जबकि दोनों पैर नहीं जले थे।

    दमकल कर्मियों रविकांत स्वामी, अतुल गोदारा, लोकेश पारीक अब्दुल वहीद,गुरलालसिंह, रशीदा बानो, गुरमेलसिंह तथा जुबेर खां ने आग पर काबू पाया। इस बीच कोतवाली प्रभारी सीआई पृथ्वीपालसिंह और एएसपी (सिटी) बी आदित्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गहन जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और क्राइम सपोट इन्वेस्टिगेशन टीमों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि सुमन नामक यह युवती कल होटल में आई थी। उसे कमरा नंबर 308 दिया गया था। सुमन ने घूमने के उद्देश्य से श्रीगंगानगर आना बताया था।

    दमकल केंद्र के सूत्रों के मुताबिक कमरे में शराब की बोतल भी पड़ी थी।आग किस वजह से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। खास बात यह है कि सुमन नामक यह महिला कमरे में बेड पर जली हालत में पड़ी थी लेकिन उसके द्वारा आग लगने पर किसी प्रकार के हाथ पांव मखरने अथवा अपना बचाव करने के लक्षण दिखाई नहीं दिए।लिहाजा आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह महिला किसी नशे की हालत में थी है या फिर हत्ता करने के बाद उसके शव को जलाया गया है। पुलिस की एक टीम होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक कर रही है कि घटना से पहले कोई इस कमरे में आया था या नहीं।

    होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है कि होटल में आने के बाद यह महिला कब बाहर गई और वापस आई थी या उससे कौई मिलने आया था। पुलिस ने बताया कि सुमन के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। कमरे में रखा सामान भी जल गया है। प्रारंभिक तौर पर यह पूरा घटनाक्रम काफी संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस की टीमें में पूरे मामले की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि घटना स्थल पर एफएसएल और क्राईम सपोट इन्वेस्टिगेशन टीमों द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद देर रात को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जाएगा। परिवार वालों के आने पर और उनके द्वारा रिपोर्ट देने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।  Sri Ganganagar News

    Sonipat: हरियाणा की मॉडल शीतल का शव नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी!