हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बस चालक के सा...

    बस चालक के साथ मारपीट, पिस्तौल दिखा गोली से उड़ाने की दी धमकी

    Damoh News
    Madhya Pradesh: मप्र में पुलिसकर्मियों पर प्रहार! भू-माफियाओं ने दी ज़िंदा जलाने की कोशिश

    गले में पहनी सोने की चेन व जेब से नकदी छीनी

    हनुमानगढ़। निजी बस के चालक को अपनी बस के बोनस पर बैठे व्यक्ति को उठने की बात कहना महंगा पड़ गया। इससे नाराज हुए उक्त व्यक्ति ने कॉल कर अपने भाई व उसके साथियों को बस अड्डा पर बुलवा चालक के साथ मारपीट की व जातिसूचक गालियां निकाली। चालक के गले में पहनी सोने की चेन व जेब में रखी नकदी निकाल ली। पिस्तौल दिखाते हुए गोली से उड़ाने की धमकी भी दी। इस संबंध में बस चालक की ओर से टाउन पुलिस थाना में अपने ही गांव के दो भाइयों व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार प्रेम कुमार (30) पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी वार्ड 14, चौहिलांवाली पीएस टाउन ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि वह विरेन्द्र सिंह की बस नम्बर आरजे 31 पीए 7206 पर चालक का कार्य करता है। 17 मार्च की शाम करीब 5.30 बजे वह टाउन बस अड्डा से बस लेकर भैरूसरी जाने के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ बस मालिक विरेन्द्र सिंह व उसके पास में प्रेम कुमार व हरबंस जाखड़ांवाली भी बस में बैठे हुए थे। वह स लेकर रवाना हुआ तो रास्ते में सुशील गोदारा पुत्र मूलाराम निवासी चौहिलांवाली उसके पास आकर बस के बोनट पर बैठ गया। उसे बस चलाने व गियर लगाने में दिक्कत होने लगी तो उसने सुशील गोदारा को वहां से उठने के लिए कह दिया।

    बस के बोनस पर बैठे व्यक्ति को उठने के लिए कहने की बात को लेकर हुआ विवाद

    इसी बात को लेकर सुशील ने उसे जातिसूचक गालियां निकाली और उसके सामने ही अपने भाई राजू को कॉल कर बोनट से उठाने व अपने साथियों को लेकर बस अड्डा चौहिलांवाली पर बुलाया। कॉल करने के बाद सुशील का भाई राजू, पंकज, नीरज, राहुल ज्याणी व 2-3 अन्य व्यक्ति चौहिलांवाली बस अड्डा पर आ गए। वह शाम 6.40 बजे चौहिलांवाली बस अड्डा पर पहुंचकर बस को मोडने के लिए बस को घुमाने लगा तो सुशील कुमार, राजू, पंकज, नीरज, राहुल ज्याणी व 2-3 अन्य व्यक्ति मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। वह बस मोड रहा था। तभी इन लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे उसका बस पर नियंत्रण नहीं रहा। इससे बस अड्डा पर किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता था। लेकिन उसके मालिक ने बस के स्टेयरिंग को पकडक़र बस को काबू किया।

    सुशील वगैरा ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां निकाली। सुशील ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन व जेब से 5000 रुपए निकाल लिए। उसे जातिसूचक गालियां निकालकर बस अड्डा पर अपमानित किया। उसके मालिक विरेन्द्र सिंह, प्रेम कुमार व हरबंस ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। सुशील के भाई राजू ने जाते समय अपनी डब से पिस्तौल निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि आइंदा बोनट पर बैठने से रोका तो ये पिस्तौल देख ले, इस पिस्तौल की गोली से तुझे उड़ा दूंगा। पुलिस ने बस चालक की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण की तफ्तीश एससीएसटी सैल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं। Hanumangarh News

    विश्वास में लेकर पंजाब सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा’