हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार दसवीं की हिंद...

    दसवीं की हिंदी परीक्षा रद्द होने का मामला: जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी

    Bhiwani News
    Bhiwani News: परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार।

     28 फरवरी को झमोला जिला जींद में हुई थी परीक्षा की रद्द

    • स्कूल के चपरासी के मोबाइल में मिला था पेपर का सॉल्यूशन

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। HBSE News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने जींद जिले के झमोला स्थित परीक्षा केंद्र पर हुई अनियमितताओं के बाद 28 फरवरी को आयोजित हुई 10वीं की हिंदी परीक्षा को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। बोर्ड ने ना केवल परीक्षा रद्द की है, बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 28 फरवरी को परीक्षा के दौरान जब बोर्ड की सतर्कता टीम ने झमोला के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया, तो वहां भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान स्कूल के चपरासी (सेवादार) के मोबाइल फोन में प्रश्नपत्र का हल मिला। इसके अलावा, केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और नकल की अन्य शिकायतें भी बोर्ड के संज्ञान में आईं।

    हरियाणा विद्यालय बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में पारदर्शिता की कमी और नियमों के उल्लंघन के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि झमोला के परीक्षा केंद्र को अब रद्द कर दिया गया है। आगामी परीक्षाएं अब राजकीय स्कूल, जुलाना के परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएंगी। वही ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसमें सेंटर सुपरिटेंडेंट और अन्य स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जींद जिले के कई अन्य केंद्रों पर भी छापेमारी की गई है ताकि नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित की जा सके। बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि शेष परीक्षाएं अब कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में करवाई जा रही हैं। डा. पवन कुमार ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि बोर्ड नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प पर अडिग है और किसी भी प्रकार की धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत कल