हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश कार खंभे से ट...

    कार खंभे से टकराई और परिवार के तीन सदस्य घर में मृत मिले! जानें क्या है मामला!

    Charkhi Dadri News
    घर में संदिग्ध हालत में मिले महिला और युवक के शव, पुलिस जांच में जुटी

    कोलकाता (एजेंसी)। कोलकाता में एक असमंजस पैदा करने वाली घटना सामने आई है। गत बुधवार शहर में एक कार के मेट्रो रेल के खंभे से टकराने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य संदिग्धावस्था में अपने ही घर के अंदर मृत मिले जबकि 3 अन्य घायल पाए गए। कोलकाता की इस घटना ने सस्पेंस पैदा कर दिया। आस पास रहने वाले लोगों ने इसे आश्चर्यजनक संयोग माना है। Kolkata News

    मिली जानकारी के अनुसार दो भाई, प्रणय और प्रसून डे, अपनी पत्नियों, सुदेशना और रोमी के साथ टांगरा इलाके में एक ही घर में निवास करते थे। घर में प्रणय का बेटा और प्रसून की बेटी भी थी। बताया जाता है कि शहर में टेनरी का व्यवसाय चलाने वाला यह परिवार कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

    आत्महत्या की अटकलें खारिज | Kolkata News

    पुलिस ने तीनों की आत्महत्या से मौत की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोलकाता में गुरुवार को दो महिलाओं और एक किशोरी के शव उनके घर के अंदर पाए गए थे, जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी हत्या की गई थी। दोनों महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम में कलाई कटी हुई और गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए, जिससे पता चला कि उनकी मौत चोटों के कारण हुई, जो मृत्यु से पहले की प्रकृति की थीं। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़की की मौत जहर के कारण हुई।

    कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चोटें उन्हें खुद से नहीं लगी थीं। बल्कि बुधवार सुबह शव मिलने से करीब 36 से 48 घंटे पहले उनकी मौत हो गई थी। कोलकाता पुलिस और तंगरा पुलिस स्टेशन अधिकारियों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि तीनों की हत्या आखिरी भोजन करने के 3 से 6 घंटे बाद की गई थी। Kolkata News

    तीन महिला सदस्यों के शव अलग-अलग कमरों में मिले

    परिवार की तीन महिला सदस्यों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले, जबकि पुरुष सदस्य कार में थे जो बुधवार सुबह करीब 4 बजे खंभे से टकरा गई। रोमी डे के शरीर पर एक ही कटी हुई चोट थी और उसकी दोनों कलाइयों पर कट लगा था। उसकी मौत का कारण मृत्युपूर्व चोटों का असर है। सुदेशना डे के शरीर पर भी यही चोट पाई गई। नाबालिग लड़की के शरीर, पैरों और होठों पर कई चोट के निशान थे। अधिकारी के अनुसार उसके पेट में मिले तरल पदार्थ से दवा की गंध आ रही थी और उसकी मौत जहर के कारण हुई। सुदेशना के शरीर पर गले के अलावा कुछ अन्य चोट के निशान भी मौजूद थे। Kolkata News

    Varanasi Accident: उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा! खड़े ट्रक में घुसी जीप, 4 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here