हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More

    Hanumangarh Accident: हाइवे पर अचानक रोकी कार, पीछे से आई बोलरो कैम्पर टकराई

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    कार सवारों को आई मामूली चोटें, बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा

    हनुमानगढ़। अचानक सड़क पर पानी पिलाने के लिए आए लड़कों को देखकर कार रोकने के चलते पीछे से तेज रफ्तार से आई बोलेरो कैम्पर उसमें टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक व उसके साथ वाली सीट पर बैठे शख्स के मामूली चोटें आईं। यह हादसा पल्लू से सरदारशहर मेगा हाइवे पर स्थित गांव बिसरासर के पास हुआ। हादसे के बाद बोलेरो कैम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। Hanumangarh News

    Lightning Struck: राजौरी में गिरी आसमानी बिजली, 100 से ज़्यादा जीवों की मौत बनी!

    बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

    इस संबंध में बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ पल्लू पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बोलेरो कैम्पर चालक शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार संजय जोशी (46) पुत्र त्रिलोकचन्द्र ब्राह्मण निवासी वार्ड 17, रावतसर ने रिपोर्ट पेश की कि मंगलवार को वह व सुरेश कारगवाल कार नम्बर आरजे 49 सीबी 4285 में सवार होकर रावतसर से सरदारशहर जा रहे थे। दोपहर दो बजे पल्लू से सरदारशहर मेगा हाइवे पर गांव बिसरासर के पास पहुंचे तो सामने सड़क पर पानी पिलाने कुछ लड़के अचानक सड़क पर आ गए।

    Lucknow encounter: मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    उसने कार रोकी तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी नम्बर आर 49 जीए 3556 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी कार का काफी नुकसान हो गया। उसके व सुरेश कारगवाल के सिट बैल्ट लेगे होने के कारण मामूली चोटें आईं। बोलेरो कैम्पर गाड़ी का चालक महावीर चौपड़ा शराब के नशे में था जो टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। मौके पर पुलिस की गाड़ी आई। पुलिस हवलदार दुलाराम ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस ने बोलेरो कैम्पर गाड़ी के चालक महावीर चौपड़ा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल दुलाराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    Godavari river incident: गोदावरी नदी में पहले ही बह चुके हैं आठ युवक, अब तीन किशोर और डूबे