हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा केंद्रीय टीम ...

    केंद्रीय टीम ने किया बड़खल क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

    Faridabad News
    Faridabad News: केंद्रीय टीम ने किया बड़खल क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

    तालाबों, झील एवं जल संरचनाओं का लिया भौतिक जायजा, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

    फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित जल शक्ति अभियान 2025 (कैच द रेन) के अंतर्गत केंद्र से आई दो सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने सोमवार की शाम बड़खल झील एवं मंगलवार को बड़खल के अन्य स्थानीय क्षेत्र में जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस टीम का नेतृत्व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मान, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Faridabad News

    टीम ने बड़खल झील सहित क्षेत्र के अन्य जल स्रोतों, तालाबों, वर्षा जल संचयन संरचनाओं एवं जल निकायों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। अधिकारियों द्वारा टीम को इन संरचनाओं की स्थिति, प्रगति, निर्माण कार्य, पुनर्विकास तथा रखरखाव संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम सदस्यों ने कहा कि सामूहिक भागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। केन्द्रीय टीम ने बड़खल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और घाटों का भी निरीक्षण किया। टीम ने झील की साफ-सफाई, घाटों की स्थिति और पुनर्निर्माण के प्रयासों की सराहना की। Faridabad News

    निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर जल संरक्षण कार्यों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इन संरचनाओं से भू-जल स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। टीम ने नागरिकों से संरचनाओं के रखरखाव में सहभागिता निभाने और जल संचयन को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। टीम सदस्यों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाने के लिए आज के सामूहिक प्रयास निर्णायक भूमिका निभाएंगे। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार