हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में मामूली कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीट कर हत्या

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: मारुति कुंज में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दो दोस्तों में मामूली कहासुनी के बाद एक दोस्त मृत हालत में पाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आदेश के रूप में हुई है। Gurugram News

    बताया जा रहा है कि सोमवार की रात आदेश और उसके दोस्त गिरधर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आदेश मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मारुति कुंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस हत्याकांड में गिरधर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हत्या के आरोपित लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: 8 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार