हमसे जुड़े

Follow us

42.4 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भारत के सर्वा...

    भारत के सर्वाेच्च व उच्च न्यायालयों के अनेक ऐतिहासिक फैसलों ने करोड़ों के जीवन को बेहतर बनाया: सीएम शर्मा

    Rajasthan News

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के सर्वाेच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों ने देश के इतिहास में ऐसे अनेक ऐतिहासिक फैसले दिए हैं, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। उन्होंने आमजन से कोर्ट में वाद से पहले एक बार मध्यस्थता केंद्र या लोक अदालत जाने की अपील की। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के नवाचार यूनिफॉर्म रजिस्ट्रेशन नंबर सिस्टम को लॉन्च तथा सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों द्वारा लिखे गए आर्टिकल की संकलन पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ट जजेज के पदाधिकारीगण, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विधि विद्यार्थी उपस्थित रहे। Rajasthan News