हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    CBSE 10th Exams: सीबीएसई 10वीं की 15 मई को फिर होंगी परीक्षाएँ! डेटशीट जारी

    CBSE Board News
    CBSE Board

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 10 के लिए बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी। यह परीक्षाएं 15 मई 2026 से आयोजित की जाएंगी। गौरतलब है कि वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा रही हैं। हालांकि दूसरी बार परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है बल्कि यह केवल एक विकल्प है। जारी की गई डेट शीट 10वीं की बोर्ड इसी दूसरी परीक्षा के लिए है। यह परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार का एक और अवसर देगी। ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। CBSE 10th Exams

    सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम

    सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 15 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। अधिकांश पेपर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक होंगे। वहीं कुछ चुनिंदा विषयों की परीक्षा 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। गुरुवार को जारी की गई सीबीएसई की डेट शीट के अनुसार, 15 मई, यानी शुक्रवार, को पहली परीक्षा गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) की परीक्षा होगी। इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव और लैंग्वेज एंड लिटरेचर) का एग्जाम लिया जाएगा।

    18 मई, सोमवार, को विज्ञान की परीक्षा होगी। अंत में 21 मई को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ मुख्य परीक्षाओं का समापन होगा। भाषा और अन्य विषय की बात करें तो ये परीक्षा 19 मई को होगी। 19 मई को हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मलयालम, असमिया सहित कई भाषाओं की परीक्षाएं एक साथ रखी गई हैं। वहीं 20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विदेशी भाषाएं, होम साइंस, रिटेल और टूरिज्म जैसे विषयों के पेपर भी निर्धारित समय के अनुसार होंगे। CBSE 10th Exams