
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: तिहमो निवासी किसान के किशनपुरा में स्थित खेत के बीच से निकल रही हाइटेंशन बिजली की तारो में स्पार्किंग होने से पोपलर के पेड़, साढ़े तीन एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस की सूचना दी गई। 112 पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन घटना के 3 घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। किसानों और आसपास के लोगों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। Pratap Nagar News
किसानों करनजीत सिंह, दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके किशनपुरा मौजा के अंदर साढ़े 3 एकड़ में गेहूं की बिजाई की हुई थी जिनमें से एक किले में कटी हुई गेहूं जो कि इकट्ठा की हुई थी, एक किले में भूस पड़ा हुआ था और बाकी में गेहूं की फसल खड़ी थी। उसके साथ ही लगभग 1100 पेड़ पॉपुलर के भी खड़े थे जो की उनके खेत से गुजर रहे हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से झुलस गए और खड़ी फसल में भी आग लग गई। किसानों का कहना है कि बिजली के तारों की स्पार्किंग की वजह से उनके लगभग साढ़े 3 एकड़ की फसल जल गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो। Pratap Nagar News
यह भी पढ़ें:– मसूरी की केमिकल फैक्ट्री में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू














