हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana News:...

    Haryana News: ‘‘मुख्यमंत्री ने रोहिंग्याओं को लेकर दिया बड़ा ब्यान’’

    Hisar News
    Cm Nayab Saini Hisar Visit: हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी का दूसरा दौरा जल्द! इस ऐतिहासिक धरोहर का करेंगे उद्घाटन

    चंडीगढ़, (एजेंसी)। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) ने आज यानी बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने रोहिंग्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। Haryana News

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिंग्याओं को कांग्रेस या इंडी गठबंधन के लोग कहीं ना कहीं संरक्षण देते हैं। उन्होंने अपील की कि रोहिंग्या अपने देश में जाएं। हम देखते हैं कि पाकिस्तान में विभाजन के बाद हिंदू समुदाय की स्थिति कितनी बदल गई। बांग्लादेश में क्या स्थिति है। इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन मौन क्यों हो जाता है? वह जुबान के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक ताला लगा लेते हैं, कुछ नहीं बोलते हैं।

    सीएम ने आगे कहा कि यदि केंद्रीय मंत्रिमंडल से कोई नेता छींक देगा तो तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देते हैं। विपक्ष की ये हालत है। लेकिन वही विपक्ष लोगों की आवाज नहीं उठाता। वे इस देश को कमजोर करने वाले लोगों की आवाज उठाते हैं। सीएम ने कहा कि लोगों की आवाज उठाने के साथ ही उन्हें पीएम मोदी के द्वारा किए गए अच्छे कामों की भी चर्चा करनी चाहिए। क्या उन्हें केंद्र सरकार के काम दिखाई नहीं देते। वे जिन सड़कों के ऊपर से चलते हैं, उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने बनाया है। पीएम मोदी ने लोगों और विपक्ष के लोगों का जीवन सरल बनाया है, उन्हें वो दिखाई नहीं देता। पीएम मोदी ने लगातार एमएसपी बढ़ाकर दी, ये भी विपक्ष को दिखाई नहीं देता। Haryana News

    Gold Price Today: सोना गिरा! जानें एमसीएक्स पर सोने की कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here