हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नए उत्तर प्रद...

    नए उत्तर प्रदेश में तमंचा नहीं बल्कि टेबलेट हैं युवाओं के हाथों में – सीएम योगी आदित्यनाथ

    Yogi Adityanath

    मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा में प्रत्याशियों को जिताने की लोगों से कही बात

    फिरोजाबाद। (सच कहूँ/विकास पालीवाल) भारतीय जनता पार्टी एक चुनावी जनसभा फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज में हुई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत भाजपा के दिग्गजों ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की बात कही गई। इस दौरान जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत दुनिया के अंदर अपने टैलेंट, टेक्नोलॉजी के कारण जाना जा रहा है। आज नए भारत के अंदर तुष्टीकरण नहीं होता है। लोगों को शौचालय, उज्जवला गैस आदि दी रही है। देश बदल चुका है।

    यह भी पढ़ें:– भिवानी से करेंगे कृषि मंत्री जेपी दलाल अंत्योदय मेलों की शुरुआत : एडीसी

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में भी लोगों की धारणा अब बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचे लहराते थे तथा लोगों को भयभीत करना उनका काम था। लेकिन आज के नए उत्तर प्रदेश में तमंचा नहीं बल्कि टेबलेट युवाओं के हाथों में है। कहा कि 2017 से पहले गरीबों की जमीनों, मकानों पर कब्जा हो जाता था लेकिन अब गरीबों को आवास दिया जा रहा है। पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली होती थी लेकिन अब स्ट्रीट वेंडरों को सरकार द्वारा सुविधा दी गई है। (Yogi Adityanath) उन्होंने कहा कि 4 मई को भाजपा को भारी मतों से विजई बनाकर मेयर के अलावा सभी सातों निकायों के प्रत्याशियों को जीत दिलाएं।

    अन्य दलों के चाल चरित्र तथा उनके पूर्व कार्यों का करें आकलन : शाक्य

    जनसभा में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य ने कहा कि समझदार नागरिक होने के नाते आप सभी की जिम्मेदारी है कि अन्य दलों के चाल चरित्र तथा उनके पूर्व कार्यों का आकलन करें। साथ ही पुराने पापों को जरूर याद करना होगा।। अब उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है ।

    पंजाब के लोग भी चाहते हैं यूपी जैसी सरकार – जैन

    राज्यसभा सांसद भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन ने कहा कि अब पंजाब के लोग भी यूपी की तरह पंजाब प्रदेश को बनाने की बात कह रहे हैं। आज यूपी का उदाहरण सभी लोग देते हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य पूरे देश में चर्चित हैं ।

    ये नेतागण रहे जनसभा में मौजूद

    राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक सदर मनीष असीजा, पूर्व विधायक हरिओम यादव, राजीव गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार, मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर, शिकोहाबाद नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रानी गुप्ता, वृंदावन लाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ राम कैलाश यादव, सीए अवधेश पाठक, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मक्खनपुर से भाजपा प्रत्याशी गीता दिवाकर, दिलीप दिवाकर, एका चेयरमैन प्रत्याशी माया देवी सागर, अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, सत्यवीर गुप्ता आदि थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here