हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जीडीए वीसी अत...

    जीडीए वीसी अतुल वत्स के नेतृत्व में संवर रहा शहर

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: जीडीए वीसी अतुल वत्स के नेतृत्व में संवर रहा शहर

    गाजियाबाद का स्मार्ट भविष्य: जीडीए की डिजिटल सोच और बुनियादी विकास से बदलेगा शहर का चेहरा

    • हर घर तक पहुंचेगा विकास: जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे, हरियाली और डिजिटल सुविधाओं को नई गति

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे, हाईटेक सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद अब सिर्फ एनसीआर का एक हिस्सा नहीं, बल्कि भविष्य-केंद्रित, तकनीकी रूप से सक्षम और पर्यावरण-संवेदनशील शहर बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए ) उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व में शहर में चल रहे स्मार्ट और समावेशी विकास कार्य इसकी बानगी हैं।

    जीडीए वीसी श्री वत्स के नेतृत्व में शहर निरंतर संवर रहा है। बुनियादी सुविधाओं से लेकर हरियाली, डिजिटल पारदर्शिता से लेकर यातायात सुधार तक, जीडीए के हर कदम में नागरिकों की सुविधा और भागीदारी को केंद्र में रखा गया है।

    शहर को नई पहचान देने वाली प्रमुख परियोजनाएं | Ghaziabad News

    1. हरनंदीपुरम योजना, दो दशक बाद नई आवासीय क्रांति की शुरुआत

    जीडीए वीसी श्री वत्स के नेतृत्व में 20 वर्षों बाद जीडीए द्वारा प्रस्तावित हरनंदीपुरम योजना को हरी झंडी दी गई है। 2500 करोड़ रुपये की लागत वाली यह योजना पाँच गाँवों में फैली होगी, जिसका भूमि अधिग्रहण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

    2. ‘वेस्ट-टू-वंडर’ और थीम पार्क, संस्कृति, हरियाली और मनोरंजन का मेल

    तीन आधुनिक पार्क,ग्रीनवुड पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क और रामायण थीम पार्क — शहरवासियों को न केवल हरित वातावरण देंगे बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजन स्थलों की सौगात भी बनेंगे।

    3. सिटी फॉरेस्ट का पुनर्विकास,एक “वन स्टॉप डेस्टिनेशन” की ओर

    सिटी फॉरेस्ट का पुनर्विकास कार्य जारी है, जिसमें मॉडर्न सुविधाएं, ऑपन थिएटर और प्राकृतिक सौंदर्य का समावेश किया जा रहा है। Ghaziabad News

    4. शहरी हरियाली,हर कोने में हरियाली की पहल

    इंदिरापुरम के शमशान घाट के पीछे पार्क का विकास और वृक्षारोपण के माध्यम से जीडीए शहर को अधिक पर्यावरण-संवेदनशील बना रहा है।

    बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात के लिए ठोस कदम | Ghaziabad News

    • टोटल स्टेशन सर्वे के माध्यम से नई सड़क योजनाओं पर कार्य तेज।
    • हम तुम रोड, चार्म्स कैसल और नूरनगर में ज़ोनल सड़कों का निर्माण शीघ्र।
    • एलिवेटेड रोड को दिल्ली-वसुंधरा-इंदिरापुरम-सिद्धार्थ विहार से जोड़ने की योजना पर मंथन जारी।
    • आवास और पुनर्विकास: तुलसी निकेतन, पीएमएवाई , मधुबन बापूधाम
    • तुलसी निकेतन के पुनर्विकास के लिए सर्वे पूर्ण, पीपीपी मॉडल पर 288 एलआईजी और 2004 ईडब्ल्यूएस भवनों की योजना।
    • पीएमएवाई योजनाएं नूरनगर, प्रताप विहार, डासना, मधुबन बापूधाम में अंतिम चरण में।
    • बुनकर मार्ट, एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर (152.56 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन) गाजियाबाद को सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक केंद्र बनाएगा।

    डिजिटल युग की ओर अग्रसर जीडीए

    पहल पोर्टल: हाउसिंग और संपत्ति आवंटन से जुड़ी सभी सेवाएं अब एक क्लिक पर।

    कोर्ट मॉनिटरिंग पोर्टल: लंबित मामलों पर ऑनलाइन निगरानी से पारदर्शिता में वृद्धि।

    33 केवी हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग: मधुबन बापूधाम योजना में बाधा बनने वाली लाइन को हटाकर बिजली आपूर्ति और निर्माण कार्य दोनों सुगम किए गए।

    प्राधिकरण की नियमित समीक्षा और त्वरित जवाबदेही

    जीडीए द्वारा हर महीने प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा सुनिश्चित की जा रही है ताकि समय पर कार्यान्वयन हो सके और जनता को लाभ मिल सके। जीडीए के ये ठोस और दूरदर्शी कदम गाजियाबाद को न केवल एनसीआर की एक बस्तीयुक्त नगर से आधुनिक स्मार्ट सिटी में परिवर्तित कर रहे हैं, बल्कि यहां के नागरिकों को एक सुगठित, सुरक्षित और हरित जीवन शैली का वादा भी दे रहे हैं। डिजिटल परिवर्तन और नागरिक भागीदारी के इस मॉडल से गाजियाबाद देश के अन्य शहरों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनता जा रहा है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Famous Samosa of Sirsa: सरसा के इन समोसों को हर कोई है फैन, स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे आप