हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश अंतरिक्ष क्षे...

    अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है देश : पीएम

    PM Narendra Modi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में देश नयी ऊंचाई हासिल कर रहा है और हमारे युवा सरकार के स्टार्टअप कार्यक्रम के जरिए अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भी नए आयाम उपलब्ध कर रहा है। प्रधानमंत्री ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’, में कहा कि स्टार्टअप कार्यक्रम उनकी सरकार की अनूठी योजना है और इसके जरिए देश का युवा नए आकाश को छूने की कोशिश में लगा हुआ है।

    उनकी सरकार ने हर युवा को उद्यमिता के क्षेत्र प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना की शुरूआत की थी और यह कार्यक्रम आज अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना से आज देश सफलता के नए आकाश को छू रहा है। इसरो अंतरिक्ष क्षेत्र में जो काम कर रहा है उसे देश की जनता कैसे भूल सकती हैं। इसरो अंतरिक्ष क्षेत्र में कई अवसर युवाओं के लिए पैदा कर रहा है और दुनिया में अपना रुतबा लगातार बढ़ा रहा है। पिछले दिनों इसरो ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

    मोदी ने कहा कि पहले अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप के बारे में सोचता तक नहीं था लेकिन आज 100 से अधिक स्टार्टअप अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसमे एक हैदराबाद का स्टार्टअप है जो रूस की टेक्नोलॉजी लेकर काम कर रहा है। यह स्टार्टअप अंतरिक्ष में कचरे को साफ करने के लिए काम कर रहा हैं। इसी तरह का एज अनूठा स्टार्टअप बेंगलुरु में भी चल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here